फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नप के लिए बनाया संभावित सेंसर, कूड़ेदान के भरते ही वॉर्ड वाइज बजेगा अलार्म

इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई कर रहे छात्र संजय छुट्टी के दिन अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान घर घर कूड़ा उठान वाली गाड़ी आई तो उसने देखा कि गांव में कुछेक लोग ही गाड़ी में कूड़ा डाल रहे थे। ऐसे में उसके दिमाग में एक विचार आया कि क्यों न एक ऐसा उपकरण बनाया जाए जिससे नप कार्यालय को स्वत ही पता चल जाए कि कब व कहां से कूड़ा उठान करना है। ऐसे में सरकारी पैसे व समय की बचत भी हो पाए। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी संजय पहले वर्ष में पढ़ाई कर रहा है और उक्त विचार आने के बाद उसने अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाले गौरव से इस संबंध में बात की। इसके बाद दोनों ही इसका हल निकालने में जुट गए। आखिरकार संजय को विचार आया कि वार्ड में नप की ओर से रखे गए कूड़ादान में एक ऐसा सेंसर लगाया जाए, जिसके भरने के बाद इसका पता सीधे नप कार्यालय को चल सके। अनुदेशक ने की सराहना दोनों छात्रों ने इस संबंध में जब अनुदेशक मुकेश रघुनाथपुरा को बताया तो उन्होंने बच्चों की सराहना की और इस पर काम करने व उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बस फिर क्या था, दोनों ही छात्र अपने इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में जुट गए। छात्रों ने 2 लिथीयम बैटरी, आईआर सेंसर, कृशर मोटर, लाइट व अलार्म से वेस्ट मैनेजमेंट नामक प्रोजेक्ट बना दिया। इसमें उन्हें 2 से 3 दिन का समय व 500 रुपये का खर्चा आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें