नांगल चौधरी क्षेत्र में शनिवार सुबह सिरोही बहाली टोल प्लाजा 148B पर पुलिस ने अलर्ट जारी कर कड़ी निगरानी रखी। संभावित किसान प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त नजर आई। फसल खरीद नियमों के विरोध में किसान संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। नारनौल व नांगल चौधरी में दिनभर स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।