फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: रोडवाल गांव में दहशत फैलाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र नीमराना में तीन युवकों को दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पकड़ा है। इनमें महेंद्रगढ़ जिला के गांव देवास का रहने वाला एक आरोपी भी शामिल था जिस पर करीब 14 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया है। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी को नीमराना के गांव रोडवाल में बोलेरो सवार महेंद्रगढ़ के देवास निवासी सोनू सहित तीन आरोपी गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे थे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई। जिसके बाद डीआईजी देवेंद्र विश्नोई के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ जिला के देवास निवासी मुख्य आरोपी सोनू, नीमराना के रोडवाल निवासी अंकित कुमार और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से फायरिंग में प्रयोग किए गए दो हथियार और बोलेरो भी बरामद की है। बता दें कि एक जनवरी आरोपी बोलेरो में सवार होकर रोडवाल गांव में शराब के नशे में पहुंचे थे और फायरिंग भी की थी। महेंद्रगढ़ के देवास निवासी सोनू पर हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें नीमराना थाने में छह, महेंद्रगढ़, बावल, नारनौल और कनीना थानों में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सोनू को नीमराना के नाघोड़ी सिलारपुर की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया, वहीं अंकित कुमार और मनोज को माजरी कला गांव के पास सरसों के खेत से पकड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें