फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: खेल कोटे के तहत होने वाली सेना की भर्ती के लिए खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:19 PM IST

खेल कोटे के तहत होने वाली सेना की भर्ती में राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी में वालीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो और गांव मौखुता स्थित खेल नर्सरी से तीन खिलाड़ी सेना में शामिल होने के लिए भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। कोच धर्मपाल सिंह व मनोज कुमार ने बताया कि एक अगस्त से आठ अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर खेल कोटे के तहत होने वाली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिले का सबसे नजदीकी भर्ती केंद्र दिल्ली कैंट है, जहां एक अगस्त को खेल कोटे के तहत सेना की भर्ती होनी हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को समय से पहुंचना रहेगा, जिसके बाद ट्रायल लिया जाएगा और ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें