फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पाइपलाइन लीकेज से गली में भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

नारनौल के नांगल चौधरी रोड स्थित सिटी मैरिज प्लेस के पास वाली गली में पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में लगातार बह रहे पानी से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। आसपास के दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें