फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया गया जागरूक

जिला बाल संरक्षण इकाई व सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 30 जुलाई को होने वाले विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में 15 से 30 जुलाई तक जिला में चलाए जा रहे बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान के रेलवे स्टेशन नारनौल पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर लोगों को जागरूक किया। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने आमजनों रेलवे कर्मचारियों व अन्य आसपास के लोगों को बाल तस्करी की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन, रेलवे पुलिस फोर्स, एंटी हयूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से बाल तस्करी की आमजन को जानकारियां प्रदान की। उप निरीक्षण व इंचार्ज रेलवे पुलिस फोर्स सेवा संस्था के इंचार्ज ने आम नागरिकों को ट्रेनों के माध्यमों से मानव तस्करी के बारे में बताया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने तस्करी से संबंधित विशेष कानूनी व उनके तहत दोषियों की सजाओं के बारे में जानकारी दी। सेवा संस्था के कोऑर्डिनेटर सुभाष ने बताया कि किस प्रकार से तस्कर दूसरे प्रदेशों से बच्चों को लाकर हमारे जिले में उनकी सप्लाई करते हैं, जहां पर बच्चों को दुकानों, घरों, औद्योगिक व अन्य इकाइयों में लगा दिया जाता है और बच्चों का शोषण होना शुरु हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें