फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ढाणियों व ग्राम पंचायतों में भेदभाव का लगाया आरोप, नगर पालिका में की नारेबाजी

नांगल चौधरी नगरपालिका बनने पर उसमें विलय हुई ढाणियों और ग्राम पंचायतों के साथ विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। इसके विरोध में नांगल चौधरी नगर पालिका क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं आम नागरिकों ने नगरपालिका परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी की। जिसके बाद नायब तहसीलदार को जिला उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न वार्डों में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि उक्त समस्याओं को लेकर पूर्व में डीएमसी नारनौल से भी मिले थे। लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न समाधान।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें