फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: पुरानी मंडी में सड़क पर जमा सीवर का पानी, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

शहर की पुरानी मंडी में सीवर का पानी सड़क पर खुले में बहने से आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से दोपहिया वाहन चालक भी आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय निवासी सत्येंद्र कुमार व प्रशांत गर्ग का कहना है कि शहर में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिसके चलते सबसे बुरा हाल मोहल्ला पुरानी मंडी का बना हुआ है। इस मार्ग से दिन भर हजारों लोग आवागमन करते हैं। पुरानी मंडी के नजदीक जलमहल, सब्जी मंडी भी पड़ती है। मोहल्ले में बीते छह माह से सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन छोटे से कार्य के लिए आमजन को कार्यालयों के चक्कर लगाने का मजबूर कर रही है। मोहल्ले में लंबे समय से परेशानी होने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सीवर की समस्या को जल्द ही दूर नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें