फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पदयात्रा शुरू, श्रद्धालु शामिल

नारनौल। श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर से रवाना हुई। यात्रा मंडल के संरक्षक गुरुजी सावरमल गोयल के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। पदयात्रा राजस्थान के मेहंदीपुर धाम की ओर प्रस्थान कर रही है। रविवार रात मोटा महादेव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। सोमवार सुबह आचार्य क्रांति निर्मल ने पदयात्रियों से निशान पूजन करवाया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा आगे बढ़ी। श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ और सहयोगी संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। यात्रा संयोजक गुरुजी सावरमल गोयल ने बताया कि यह पदयात्रा 8 अगस्त को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेगी। धाम पहुंचने के बाद बालाजी महाराज को निशान चढ़ाया जाएगा। इसके उपरांत रात को संकीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। पदयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें