नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धौलेड़ा में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। बायपास बनने के बावजूद भारी वाहन गांव के बीचों-बीच से गुजर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड डंपर की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे गांव की बिजली रातभर गुल रही। लोगों को गर्मी और अंधेरे में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर गांव से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करवाने और सख्त निगरानी की मांग की।