फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: शोभा सागर तालाब पर आयोजित हुआ भिक्षु माता का मेला

बासोड़ा पर्व को लेकर शहर में चल रहे मेलों की श्रृंखला में वीरवार को शोभा सागर तालाब परिसर में भिक्षु माता मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के मंदिर में धोक लगाने के लिए महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बच्चों और महिलाओं ने मेले में लगे झूलों व दुकानों का आनंद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी अंकित शर्मा ने बताया कि बासोड़ा पर्व के अवसर पर यहां हर वर्ष भिक्षु माता का मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से महिलाएं अपने छोटे बच्चों को माता के दरबार में धोक लगवाने के लिए लाती हैं। मेले के दौरान महिलाओं ने माता को आटा और चने की दाल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें