फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना बस स्टैंड पर व्यापार मंडल ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर लगाया भंडारा

बस स्टैंड पर व्यापार मंडल की ओर से भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धा, सेवा व भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया व भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। दुकानदार बबलू कुमार ने बताया कि यह भंडारा भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष से लगातार आयोजित किया जा रहा है। अब यह आयोजन परंपरा का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के सभी दुकानदार आपसी सहयोग से इस भंडारे का आयोजन करते हैं। इससे न केवल धार्मिक भावना को बल मिलता है, बल्कि व्यापारियों व आमजन के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द भी बढ़ता है। भंडारे के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों और जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव व सेवा की भावना मजबूत होती है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा की जाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें