फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल अमर उजाला कार्यालय में महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला कार्यालय, नारनौल में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा आर्या (प्रधान, संघीवाड़ा आर्य समाज) ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के लिए शिक्षा और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। अरुणा जांगड़ा और श्वेता शाह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। डॉ. राजवती यादव ने महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्राचार्य अनिता और पूर्व प्राचार्य गीता बाई ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सावित्री संघी और सरोज कश्यप ने भी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें