फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में मकर संक्रांति पर शहर में विभिन्न संगठनों एवं प्रतिष्ठानों के समक्ष लगाए भंडारे

मकर संक्रांति पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। शहर के गोशाला रोड, 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, मोदाश्रम, गोशाला धोलपोश व बुचियावाली सहित अनेक स्थानों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। गोशाला रोड स्थित शोरूम संचालक बीर सिंह ने कहा कि हर पर्व धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक पर्व पर क्षेत्र के लोगों की ओर से भंडारे, धार्मिक आयोजन सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से मानव सेवा का यह क्रम सदियों से चला आ रहा है। भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण में होने के उपलक्ष्य में मकर संक्रांति के पर्व पर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर भी आयोजनों का दौर चलता रहा। गोशालाओं में गोसेवा कर लोगों ने धर्मलाभ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें