फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में शिविर में अधिकारियों और साधकों ने किया योग अभ्यास

शहर के हुड्डा पार्क में सुबह साढ़े 7 बजे योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर, तहसीलदार अजय कुमार ने शिरकत की। यहां पर उन्होंने योग अभ्यास किया। शिविर में शहर के 150 लोगों भाग लिया। इस दौरान योगाचार्य निलेश मुदगिल ने साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी और इनके नियमित अभ्यास के लाभ बताए। वहीं, सतनाली के बीडीपीओ कार्यालय में 8 बजे योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम योगेश सैनी ने शिरकत की और योग अभ्यास कर अन्य लोगों को भी नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे हम जीवन शैली को अनुशासित और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें