अब उप नागरिक अस्पताल कनीना फूलदार एवं खुशबूदार पौधों से महकेगा। अस्पताल परिसर में मंगलवार को 200 पौधे मंगाए गए हैं। उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल प्रांगण की सुंदरता बढ़ाने के लिए बड़े गमलों में फूलदार व खुशबूदार पौधे लगाए हैं। इसके अंदर 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे भी लगाए गए हैं, जिससे मरीजों को भी फायदा होगा। लंबे समय से यह योजना बनाई जा रही थी जिसे मंगलवार को धरातल पर उतार दिया गया है।