फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ, विधायक ने चेयरमैन व वार्षदों से किया विचार-विमर्श

महेंद्रगढ़ नगरपालिका में शुक्रवार को मनोनीत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादव ने मनोनीत पार्षद सिनेमा रोड निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा व मोहल्ला खटीकान निवासी मुकेश कुमार को शपथ दिलाई। अब यह दोनों मनोनीत पार्षद नगरपालिका की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास में भूमिका निभा सकेंगे। महेंद्रगढ़ में सरकार की ओर गत माह नगर पालिका में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद बनाया था। लक्ष्मीकांत शर्मा व मुकेश कुमार पार्षद भाजपा के पुराने सक्रिय सदस्य रहे तथा संगठन से जुड़े रहे हैं। इनकी नियुक्ति होने के बाद अब ये भी नप की बैठकों में भाग लेंगे। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि नगरपालिका प्रधान, उप प्रधान, पार्षद व अधिकारी मिलकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएं। प्रदेश सरकार की ओर योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का विकास कराया जा रहा है। महेंद्रगढ़ नगरपालिका भी विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगी। सड़कों, बिजली पानी की सुविधाओं के दायरे को बढ़ाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस दौरान नपा प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक, नगपालिका के अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें