फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 2 दिन बाद नहीं दिखा कोहरा, मौसम रहा साफ

नवीन दलाल Updated Tue, 16 Dec 2025 08:28 AM IST

नारनौल में 2 दिन के बाद मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। कोहरा नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि रात्रि से उत्तरी हवाओं ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली से कोहरा की परत को साफ कर दिया है। अभी कोहरा उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी उतर प्रदेश जबकि हरियाणा में सिरसा फतेहाबाद हिसार के कुछ हिस्सों में देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें