फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्री डिस्कॉम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का बिगुल, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल की चेतावनी

निजामपुर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर मंगलवार को नारनौल स्थित एक्सईएन कार्यालय परिसर में यूनिट स्तर पर तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए एग्री डिस्कॉम की नीतियों का विरोध जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि एग्री डिस्कॉम के नाम पर किसानों की बिजली सब्सिडी समाप्त करने और कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन महंगे करने की तैयारी की जा रही है। इसी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। केंद्रीय परिषद के सचिव सुभाष रोहिल्ला ने विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता की, जबकि एएचपीसी प्रधान वीरेंद्र यादव ने मंच संचालन किया। यूनिट सचिव प्रमोद शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रमुख मांगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एग्री डिस्कॉम का विरोध, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना, जोखिम भत्ता देना, बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना, इंटर यूटिलिटी नीति लागू करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, रिक्त पदों को शीघ्र भरना तथा कर्मचारियों के ड्यूटी घंटे निर्धारित करना शामिल हैं। यूनिट प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि विरोध प्रदर्शन आगे भी यूनिट स्तर पर लगातार जारी रहेगा और इसके बाद सभी यूनिटों में तीन दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एएचपीसी प्रधान वीरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि हरियाणा सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द नहीं मानते हैं तो 11 से 13 अगस्त तक बिजली कर्मचारी प्रदेशभर में तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के छाजू राम रावत ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन में एसडीओ लोकेश कुमार, एसडीओ अमित सोनी, एसडीओ मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसएसई महेंद्र पाल, जेई पंकज, जेई अशोक, जेई सत्यवीर, जेई महेश, हेड क्लर्क महिपाल, अकाउंटेंट आशुतोष शर्मा, कैशियर दिनेश सोनी, उप प्रधान राकेश, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें