फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 4.4 पहुंचा न्यूनतम तापमान, अभी और गिरेगा पारा

नारनौल में वीरवार सुबह कोहरा के साथ हल्की बादलवाही देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग अभी बारिश की संभावना नहीं जता रहा है। लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को 5.3 और मंगलवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी मौसम विभाग आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जता रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। संपूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से पारा लुढ़कने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें