फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर पहुंचे समर्थक: जसबीर ढिल्लो

नवीन दलाल Updated Fri, 19 Dec 2025 04:00 PM IST

सीनियर एडवोकेट जसबीर सिंह ढिल्लो ने 20 दिसंबर को इनोलों पार्टी के सुप्रीमो व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने की अपील की। ढिल्लो अपने कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ढिल्लो ने बताया कि जिले से सैकड़ों की संख्या में चौटाला के समर्थक उनके पैतृक गांव तेजाखेड़ा पहुंचेंगे और उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग चौटाला में विश्वास रखते और जिन्होंने राजनीति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, वे शनिवार को सुबह 11 बजे गांव में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने बताया कि तेजाखेड़ा फार्म हाउस में चौटाला की समाधि का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यहीं पर सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 से 12 बजे तक सर्वधर्म प्रार्थना सभा, 12 से 1 बजे तक श्रद्धांजलि सभा व उसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें