फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल पुलिस टीम ने करीब 91.500 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 03:10 PM IST

नांगल चौधरी क्षेत्र से दो आरोपियों से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी पाली और मनीष निवासी मालडा सराय कनीना के रूप में हुई है। टीम ने गाड़ी से करीब 91 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीआईए नारनौल टीम गोठडी मोड़ नांगल चौधरी मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि अंकित निवासी पाली और मनीष मालडा सराय मादक पदार्थ बेचने का काम करते हैं। वह एक गाड़ी में डोडा पोस्त खरीदकर जयपुर की तरफ से नांगल चौधरी की तरफ आए हैं। अभी दताल बस स्टैंड के आसपास गाड़ी को रास्ते से निकालने की फिराक में हैं। पुलिस ने गाड़ी तलाशी ली तो पिछली सीट व डिग्गी में 6 प्लास्टिक कट्टे नशीले पदार्थ से भरे हुए मिले। जिनको खोलकर चेक किया तो कट्टों में डोडा पोस्त मिला, जिनका वजन किया तो प्लास्टिक कट्टों सहित कुल वजन 91 किलो 500 ग्राम मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें