फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: विधायक ओम प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया योग मैराथन को रवाना, नागरिकों ने 'योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा' का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सोमवार को नारनौल के आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक योग मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ उपायुक्त अनुपमा अंजली मौजूद थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के योग युक्त नशा मुक्ति हरियाणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, खेल तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने हाथों में करो योग-रहो निरोग जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर जन जन तक योग का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें