फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 142 नागरिकों की शिकायतें सुनीं

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 142 नागरिकों की शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का निपटान किया। उपायुक्त ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुपमा अंजली ने आमजन से अपील की कि वे बिना संकोच अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। सरकार के निर्देशानुसार, प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी उपमंडलों में समाधान शिविर लगाए जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निर्मल नागर और नगराधीश डॉ मंगलसेन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें