फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: HTET परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

मयूर शर्मा Updated Fri, 03 Jul 2026 06:19 PM IST

नारनौल: एचटेट-2025 को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बोर्ड के अनुसार सभी प्रकार के प्रबंध पूरे होने चाहिए। उन्होंने केंद्रों पर जाकर सीसीटीवी व जैमर आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उपमंडल नारनौल में 7 और उपमंडल महेंद्रगढ़ में 15 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से सामान्य किराए पर केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। उपायुक्त बताया कि लेवल 3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 2 की परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 1 की परीक्षा 5 जुलाई को ही दोपहर 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक संचालित की जाएगी। नारनौल उपमंडल में केवल लेवल 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी बाकी परीक्षाएं महेंद्रगढ़ उप मंडल में होंगी। नेत्रहीन और दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह की शिफ्ट में 7.50 व शाम की शिफ्ट में 12.50 पर एंट्री शुरू हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें