फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सावन के पहले सोमवार पर कटला मंडी शिव मंदिर में त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

नारनौल। नांगल चौधरी सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कटला मंडी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले मंदिर परिसर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दीं। पूरी रात मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार सुबह महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा कटला मंडी के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह व आस्था देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें