शहर के विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए टेंडर का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की। विधायक ओमप्रकाश यादव और चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर नए सफाई साधनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधुनिक संसाधनों से लैस होगी सफाई व्यवस्था शहरवासियों को गंदगी से निजात दिलाने और सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस नए टेंडर के तहत बेड़े में नए और आधुनिक साधन शामिल किए गए हैं। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों की समस्या भी सुनी।