नारनौल के नागरिक अस्पताल में लड़ाई झगड़े के मामले में अस्पताल में दाखिल हुए व्यक्ति का पीछा करते हुए दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल में जमकर पत्थर बरसाए। जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया।