नारनौल-सिंघाना मार्ग पर रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में बुधवार सुबह आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल केंद्र की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। जो आग पर काबू पाने के लिए दोपहर तीन बजे तक जुटी रही। बताया जा रहा है कि रघुनाथ पुरा की पहाड़ी के पास दोपहर में ईंधन में आग लगी थी। जिसकी सूचना दमकल केंद्र को दी गई।