नारनौल में अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने के मामले में जेई व दोनों प्रॉपर्टी डीलरों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि वीरवार को एसीबी की टीम ने नगर परिषद में तैनात जेई विकास शर्मा व प्रापर्टी डीलर अमीश और नवीन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को नारनौल कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।