हुड़ीना गांव के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नारनौल से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि सड़क किनारे पड़ा ईंधन भी जल गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही नारनौल से दो, अटेली से एक और महेंद्रगढ़ से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और सड़क किनारे पड़ा ईंधन जलकर राख हो चुका था। आग बुझाने के दौरान दमकल गाड़ियों में पानी भी खत्म हो गया, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आईं।