फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका नारनौल के सफाई कर्मचारियों एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं करने और मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच 13 मई 2025 को कई मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक उस समझौते को लागू करने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा मृत कर्मचारी साथियों के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती, हड़ताल आगे भी जारी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, रविकांत, राजेश, प्रदीप, मनोज, अजय कुमार, नरेश कुमार, भीम सिंह, निरंजन लाल, कृष्ण कुमार व महावीर प्रसाद सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें