उपायुक्त एवं रेडक्राॅस के अध्यक्ष कैप्टन मनोज कुमार के आदेश एवं सचिव बलवान सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को रेडक्रॉस परिसर में 100 से अधिक युवाओं को टीबी के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई। साथ ही देश को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर टीबी कोआर्डिनेटर शोभा रानी मौजूद रही। टीबी कोआर्डिनेटर ने युवाओं को टीबी के लक्षण और बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी। अगर किसी महिला पुरुष में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करवाए ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जाए। उनके इसी सपने को साकार कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके।