फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये बड़ा चिंतनीय विषय है कि प्रदेश में लगातार संगठित अपराध तेजी से बढ़ रहा है , हाल ही में पुलिस द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी ये साबित करती है कि प्रदेश में अपराध का जाल कितना व्यापक हो चुका है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है। राव नरेंद्र सिंह शनिवार को अटेली और नारनौल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अटेली में पूर्व प्रधान महेंद्र राता के अटेली में स्थित निज कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं । हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी , बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जाँच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हैफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है । राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ महेंद्रगढ़ में भी सामने आया सरसों बारदाने घोटाला भी प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है । किस प्रकार से किसानों की मेहनत और हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर नव युवक मंडल पटिकरा द्वारा गाव पटिकरा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर दलीप चेयरमैन, महेंद्र प्रधान राता, सुमेर प्रधान बिहाली, कमलेश चेयरमैन , ओपी यादव, प्रोफेसर राजबीर, कृष्ण राव, सुनीता वर्मा, अजीत यादव प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच, बलवंत मोहनपुर सहित अन्य सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच व इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें