फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक

हरियाणा के सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ के मामले में सहकारी समिति के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कहीं। उन्होंने आगे कहा कि केस ही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। इसको लेकर पहले महेंद्रगढ़ एसडीएम को जांच सौंपी गई थी, जिसमें जो आरोप लगाए गए थे वह सही पाए गए हैं। सोसाइटी की जमीन पर वारिसान का ही अधिकार होता है लेकिन टैनर्स समिति की संरचना के साथ छेड़छाड़ करके उसको आरोपियों ने पारिवारिक रूप दे दिया जो प्रारंभिक दृष्टि से गलत प्रतीत होना पाया गया है तथा सोसाइटी के नियमों के विरुद्ध है। इतना ही नहीं सोसाइटी के चुनाव महेंद्रगढ़ में न होकर दादरी में करवाए गए थे जो नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा गांव मोहनपुर में खनन से अवैध स्टॉक से होने की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध स्टॉक को तुरंत प्रभाव से प्रशासन अपने कब्जे में ले। पीड़ितों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सभी आरोपियों को वीरवार शाम तक गिरफ्तार करने की बात कहीं। यह बातें जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सुनवाई के दौरान सभागार में मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहीं। बैठक में 12 मामले रखे गए। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में मुकेश स्वामी व महेंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. शर्मा ने विभाग को तुरंत अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए ताकि वे भविष्य में रोजगार प्राप्त कर सकें। गांव कोका की कविता की सुरक्षा और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर पुलिस विभाग को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया ताकि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्राम मंढाणा निवासी सीताराम की परिवार पहचान पत्र में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बारे में उचित सुधार कर दिया गया है। इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए की प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को दूर किया जाए। एनएच-11 पर बलाहां कलां बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में गति लाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें