फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश की नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा। इसी सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी जिलों में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री वीरवार को नागरिक अस्पताल नारनौल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अस्पताल प्रांगण में पौधरोपण किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं अस्पताल प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके अलावा मेगा कैंप का निरीक्षण करते हुए मरीजों से हाल-चाल पूछा। कैंप में 2070 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें