महेंद्रगढ़ की मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने दो माह का बकाया मानदेय जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया। मिड डे मील यूनियन हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी खंड महेंद्रगढ़ की कार्यकर्ता सुबह 10 बजे शहर के हुड्डा पार्क में एकत्रित हुई। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी की जिला प्रधान सुनीता ने बताया कि मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स का दो महिने का मानदेय व केंद्र का बकाया एक हजार प्रति माह मिलने वाला मानदेय अभी तक जारी नहीं किया गया है। साथ ही मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स की मांगों पर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। बैठक के दौरान आगामी आंदोलन की भी रूपरेखा बनाई गई। जिला प्रधान सुनीता ने बताया कि सरकार से बार-बार मांग के बावजूद भी दो मां का बकाया वेतन व केंद्र द्वारा मिलने वाला एक हजार रुपये का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। सरकार जल्द ही मांगों पर विचार नहीं करेगी तो आगामी समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की कर मांग उठाई।