फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 152डी पर हुए सड़क हादसे में गांव पाथेड़ा निवासी व्यक्ति की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Nov 2025 04:08 PM IST

गांव पाथेड़ा के नजदीक नेशनल हाईवे 152डी पर सोमवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय पवन निवासी गांव पाथेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव पाथेड़ा निवासी संदिप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता धनौंदा नहर पुल के पास नारनौल जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया। मृतक पेशे से ड्राइवर था और परिवार में उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें