फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू, आए दिन हो रहे फाल्टों से मिलेगी निजात

शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई को लेकर निगम की ओर से शनिवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम की ओर से शहर में उन स्थानों पर पेड़ों की कटाई के लिए स्वीकृति ली गई है जहां पेड़ आपूर्ति में बाधा बन रहे थे। इसकी शुरूआत शनिवार को निगम की टीम की ओर से शहर के 11 हट्टा बाजार से की गई है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि आगामी दो सप्ताह के समय में यह कार्य पूरे शहर में किया जाएगा। विशेषकर उन स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा जो लाइनों पर आए दिन फाल्ट का कारण बन रहे हैं। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि निगम की ओर से शनिवार से लाइनों के सहारे से टहनियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अब शहर में पेड़ों की टहनियों से लाइनों में फाल्ट नहीं होगा जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें