पिछले दो दिनों से महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में किसानों की उमड़ी भीड़ के कारण अब मंडी में जगह का अभाव बना हुआ है। मंगलवार को दूसरे दिन दोपहर तक करीब महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में 400 किसानों को गेटपास जारी किए गए जो 8114 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं सतनाली मंडी में 147 व महेंद्रगढ़ में 253 किसानों को टोकन दिए गए।