नारनौल में सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा हैं। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा और बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके अलावा एक नया कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी पर बनने से और वह डिप्रेशन में तब्दील होने से अगर इस मौसम प्रणाली का ट्रेक राजस्थान तक बना तो हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर 15-21 अगस्त के दौरान एक बार फिर से मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी।