फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटूश्याम के लिए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र व फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा रेलसेवा 30 से शुरू, नारनौल में करेगी ठहराव

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम जी के श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त यातायात को देखते हुए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा -शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन 30 अक्तूबर से शुरू होगी। यह रेलसेवा चार दिन तक लोगों को मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक (4 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक (4 ट्रिप) फुलेरा से 09:50 बजे रवाना होकर 20:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे। वहीं, गाड़ी संख्या 09713 फुलेरा-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्तूबर से दो नंवबर तक (4 ट्रिप) फुलेरा से 10:40 बजे रवाना होकर 16:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09714 शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक (4 ट्रिप) शकूर बस्ती से 19:00 बजे रवाना होकर रात्रि 02:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुरुग्राम, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 14 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें