फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना को मिला पंजाब नेशनल बैंक का नया आधुनिक भवन, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा लाभ

कनीना मंडी में वर्ष 1971 में शुरू हुई पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अब एक नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित हो गई है। सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक गाहड़ा मोड़ पर बने इस नए भवन का शुभारंभ डिप्टी सर्किल हेड रेवाड़ी नरेंद्र सिंह टोलिया ने यज्ञ करके किया। इस अवसर पर प्रतीक मित्तल (शाखा प्रमुख) और नरवीर सिंह (शाखा प्रबंधक) भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक नरवीर सिंह ने बताया कि नए भवन में ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। यहां स्पेशल हेल्पडेस्क बनाई गई है, ताकि किसी भी ग्राहक को परेशानी न हो। इसके साथ ही शीतल पेयजल, पूरे परिसर में वातानुकूलित व्यवस्था, तथा उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह नया भवन बस स्टैंड, रेवाड़ी रोड, कोसली रोड, अटेली टी-पॉइंट, धनोंदा रोड, सीहोर रोड और गाहड़ा रोड के बिल्कुल नजदीक है, जिससे आसपास के कस्बों और गांवों के लोगों को बैंक तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। रेवाड़ी जिले के अनेक गांवों के उपभोक्ताओं के खाते इस शाखा में हैं, जिन्हें भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। नए भवन के शुभारंभ से कनीना और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। शाखा प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में और भी डिजिटल व आधुनिक सेवाओं को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर पवन कुमार यादव, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, ईश्वर यादव, रामेश्वर दयाल शास्त्री, सुनीता मावता, धर्मवीर सिंह, रमेश, कंवर सिंह यादव, छाजूराम, प्रधान कर्मवीर सिंह रोडवेज, राज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें