नारनौल। गांव में श्री श्री 1008 बाबा बुद्धनाथ महाराज का सातवां विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हवन और कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा में कारोली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि बाबा बुद्धनाथ महाराज का जन्म स्थान खोल गांव रेवाड़ी है। उन्होंने करीब 30 वर्षों तक कारोली गांव में तपस्या की थी। बाबा को पर्यावरण संरक्षण, बच्चों को उच्च शिक्षा और खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए याद किया जाता है। कार्यक्रम में रोहतास प्रधान, सूबेदार वेदराम, अमर सिंह सरपंच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।