गांव अमरपुर जोरासी के श्याम मंदिर में शिव पुराण की स्थापना के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की 108 महिलाओं ने कलश उठाकर गांव की परिक्रमा की। इस कार्यक्रम में यजमान विनीत पिलानिया रहे। कलश यात्रा मंदिर के पुजारी कमलकांत गुरुजी की देखरेख में निकाली गई।