फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: निजामपुर से बस में आ रही महिला के बैग से लाखों रुपये केआभूषण चोरी

निजामपुर से नारनौल बस में आ रही एक महिला के लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। महिला अपने पीहर में शादी समारोह में शामिल होकर ससुराल जा रही थी। इस दौरान बस में चोरों ने बैग से आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर के गांव राजवाड़ा निवासी रीना ने बताया कि वह 29 नवंबर को चाचा की लड़की की शादी में पवेरा आई थी। इसके बाद एक दिसंबर को वह अपने ससुराल वापस जा रही थी। वह निजामपुर से बस में करीब 2 बजकर 40 मिनट में बैठकर नारनौल जा रही थी। बस में भीड़ बहुत ज्यादा थी। बस स्टैंड पर सामान उतारने के बाद सामान की जांच की तो रानी हार, टेवटा, झूमकी, मंगलसूत्र और अंगूठी गायब मिली। इसके बाद ससुराल पहुंच कर उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें