फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, हवा भी चल रही तेज

नवीन दलाल Updated Thu, 05 Jun 2025 09:55 AM IST

नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में रात भर से बारिश हो रही है। जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। बारिश होने से अब किसान बाजरे की बुवाई कर सकेंगे। मौसम विभाग ने 5 जून तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। जून माह में लगातार बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि बुधवार रात करीब 9:00 बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो रुक रुक कर वीरवार सुबह तक जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें