फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 3 घंटे से हो रही बारिश, जलभराव के बने हालात

नारनौल व नांगल चौधरी सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है, जो 8 बजे तक जारी है। इस बीच करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश भी हुई, जिससे जगह-जगह जल भराव के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी तीन-चार दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा के पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के पूर्वी हिस्सों में आज अलसुबह से मौसम प्रणालियों पश्चिमी विक्षोभ और डिप्रेशन के संयुक्त प्रभाव मानसून टर्फ उपरोक्त हिस्सों में पहुंचने से कुछ स्थानों पर हल्की कुछ स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। 30-31 जुलाई और 1-3 अगस्त के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कभी पश्चिमी, पूर्वी, उत्तरी तो कभी दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में लगातार बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें