फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। देशभर में परीक्षा प्रणाली को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को इनेलो ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने न्यायिक परिसर पार्क से मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान इनेलो युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। दिल्ली में छात्रों और युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस के बल प्रयोग पर इनेलो नेताओं ने कहा कि लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल से अनेक प्रदर्शनकारी घायल हुए, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इनेलो नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य व पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि युवाओं का आंदोलन केवल किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रियाओं में निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य से जुड़े व्यापक मुद्दों का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने और छात्रों की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला लगातार युवाओं के मुद्दों को उठाते रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें