फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में घर में घुसकर लाठी डंडों से शहीद की पत्नी के साथ की मारपीट

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 04:48 PM IST

नांगल चौधरी के दोस्तपुर गांव में शहीद की पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी हाथों में लाठी लेकर शहीद की पत्नी के साथ मारपीट करते हैं और फिर भाग जाते हैं। जिसके बाद शहीद की पत्नी को अस्पताल में दाखिल करवाया। अभी महिला का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि महिला के पति खुशीराम यादव सेना के एक ऑपरेशन में उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। पुलिस को दी शिकायत में दोस्तपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। 12 अप्रैल को दोपहर के करीब डेढ़ बजे उनकी माताजी प्रेम देवी घर पर आराम कर रही थी। इस बीच उनके गांव के चार-पांच लोगों ने लाठी डंडों से उनकी माताजी पर हमला कर दिया। जिससे उनके पैरों पर काफी चोट लगी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत में बताया कि इससे पहले भी वे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। जिसकी शिकायत भी सात अप्रैल को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें